Electric Vehicle:हरियाणा के गुरूग्राम में लगा देश का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन

By Sahab Ram
On: January 29, 2022 11:30 AM
Follow Us:

Electric Vehicle:हरियाणा के गुरूग्राम में लगा देश का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन

हरियाणा में सबसे पहले इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने की शुरूआत कर दी है। इसके चलते ही प्रदेश में जहां हरियाणा रोडवेज की बसें इलेक्ट्रिक होने जा रही हैं, वहीं तेज गति से राज्य के विभिन्न शहरों में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। हरियाणा में जल्द ही 809 इलेक्ट्रिक बसें सड़को पर दौड़ेंगी। इसके चलते ही हरियाणा के अनेक शहरों में इलेक्ट्रिक चार्जर स्टेशन लगाने की शुरूआत कर दी गई है, ताकि लोग पेट्रोल व डीजल वाहनों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना शुरू कर दें। बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने का खर्च बेहद ही मामूली है। एक अनुमान के अनुसार ईवी वाहनों को 70 पैसे प्रति किलोमीटर की दर पर चलाने का खर्च आता है।

 

NEET यूजी परीक्षा 2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

जिस तरह से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है, उससे लोगों में खासी निराशा देखी जा रही है। मगर एक विकल्प के रूप में ईवी वाहनों ने लोगों में आशा की किरण जगाई है। इलेक्ट्रिक वाहन फिलहाल आम आदमी की रेंज से बाहर है, उनके दाम अधिक होने की वजह से हर कोई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने में समर्थ नहीं है। मगर आने वाले दिनों में इन वाहनों के दाम कम हो सकते हैं, जैसे जैसे ईवी उद्योग विकसित होंगे और इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ेगा तो उनके दाम भी कम होने तय हैं। मगर इससे पहले लोगों को समुचित रूप से ईवी स्टेशन की भी बहुत अधिक आवश्यकता होगी, तभी ईवी वाहन सफलता की कसौटी पर खरे उतर सकेंगे।

Electric Vehicle:हरियाणा के गुरूग्राम में लगा देश का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन

सबसे बड़ा ईवी स्टेशन

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

हरियाणा के गुरूग्राम में देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक चार्जर स्टेशन लगाया गया है। जिसमें एक साथ सैंकड़ों वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। गुरूग्राम में दिल्ली-जयपुर रोड़ पर फोर व्हीलर के लिए 100 चार्जिंग प्वाइंट की क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग स्टेशन खोला गया है। बीते शुक्रवार को इस स्टेशन का शुभारंभ किया गया है। इस इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के शुरू होने से जल्द ही ईवी वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़नी शुरू हो जाएगी। इसका लाभ दिल्ली एनसीआर(Delhi NCR) और हरियाणा के वाहनों को मिलेगा तथा दिल्ली व हरियाणा से जयपुर जाने वाले वाहन भी इस ईवी स्टेशन का लाभ उठा सकेंगे।

 

एलेक्ट्रिफाई प्राईवेट लिमिटेड कंपनी ने लगाया ईवी स्टेशन

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

गुरूग्राम में स्थापित किए गए इस चार्जिंग स्टेशन को एलेक्ट्रिफाई प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा लगाया गया है। इस चार्जिंग स्टेशन के बाद देश में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बड़ा लाभ होगा और इसे इस दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा सकता है। इससे पहले मुंबई में भी एक बड़ा चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा चुका है, मगर वह हरियाणा के ईवी स्टेशन की तुलना में कम प्वाइंट वाला है। मगर गुरूग्राम के इस चार्जिंग स्टेशन का लाभ कई राज्यों को होगा। माना जा रहा है कि इसके बाद हरियाणा में और बड़े ईवी स्टेशन स्थापित करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET यूजी परीक्षा 2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

PM 16 फरवरी को Rewari AIIMS की रखेंगे आधारशिला, यह रहेगा समय, 9750 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

रेवाड़ी-पटौदी- गुरुग्राम हाइवे का जुलाई तक होगा कार्य पूरा, राव इंद्रजीत ने NHAI से जुड़े इन मामलों पर की गडकरी के साथ बैठक

‘मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता’ योजना के तहत दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी मिलेगी 5 हजार की आर्थिक मदद

Leave a Comment