पीपीपी कैंप: रेवाड़ी जिले में विशेष कैंप लगाकर किया जा रहा पीपीपी में त्रुटियों को दुरुस्त, जानिए कहाँ-कहाँ लगाए जा रहे कैंप

By Sahab Ram
On: January 21, 2023 4:14 PM
Follow Us:

एडीसी स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में 25 जनवरी तक खंड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रह रहे है।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

उन्होंने बताया कि इन विशेष कैंपों में परिवार पहचान पत्र में सभी प्रकार की त्रुटियों को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित कैंप में निर्धारित तिथि को निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अपने परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दुरूस्त करा सकते है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

उन्होंने बताया कि जिला सचिवालय स्थित कमरा नंबर-202, द्वितीय मंजिल में रेवाड़ी खण्ड व रेवाड़ी नगर पालिका के लिए, एसडीएम कार्यालय बावल में खण्ड बावल व नगर पालिका बावल के लिए, मसानी में खण्ड धारूहेड़ा व नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए, एसडीएम कार्यालय कोसली में नाहड़ खण्ड के लिए, जाटूसाना खण्ड के लिए बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना में, बीडीपीओ कार्यालय डहीना में खण्ड डहीना के लिए, खोल खण्ड के लिए बीडीपीओ कार्यालय खोल में 25 जनवरी तक विशेष कैंप लगाए जा रहे है।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now