रेवाड़ी जिला में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुंचा 15 लाख

By Sahab Ram
On: March 15, 2022 10:45 AM
Follow Us:

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

देश में कोविड के खिलाफ चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान में रेवाड़ी जिला कोविड रोधी वैक्सीनेशन प्रक्रिया में 15 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कोरोना वैक्सीन के इस आंकड़े पर खुशी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य विभाग व जिलावासियों को बधाई दी है और वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तहत वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

रेवाड़ी में स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन
डीसी सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वैक्सीन एक मजबूत सुरक्षा कवच है। जिला में कोरोना रोधी टीकाकरण सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क किया जा रहा है। जिन लोगो ने अब तक कोविड टीकाकरण नहीं करवाया या जिनकी दूसरी डोज लगनी है। वह सभी अपना टीकाकरण नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क करवा सकते हैं। डीसी ने कहा कि हमें सतर्क रहने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने की जरूरत है।
12-14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से :
सरकार द्वारा देशभर में कोरोना के खिलाफ चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान में कोरोना के खिलाफ जंग में 16 मार्च से 12-14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे अपने 12-14 आयु के बच्चों का कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं और इस महा टीकाकरण अभियान में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव में टीकाकरण मजबूत सुरक्षा कवच है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment