कोरोना अपडेट: आज 71 नए मरीज , 24 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: October 15, 2020 4:53 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज 71 नए मरीज , 24 ठीक हुए

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 15 अक्टूबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 81441 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 6668 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6038 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 34 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 596 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 74265 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 508 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 15 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 596 एक्टिव केस हैं, इनमें 27 विभिन्न अस्पतालों में व तीन जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 566 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 71 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 38 रेवाड़ी शहर, 4-4 बावल व धारूहेड़ा, 3 टांकड़ी, 2-2 गोकलगढ़, रोलियावास, तुर्कियावास,  तथा एक-एक आकेड़ा, एडीसी रेजीडेंट, आलियावास, डीसी रेजीडेंट, राजियावास, काजीवास, काकोडिय़ा, कुण्डल रेवाड़ी, नंगली गोधा, नया गांव, राजावास, टींट, श्योराज माजरा, लाखनौर, मोहदीनपुर (डीआइपीआरओ कार्यालय) व राजगढ़ से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 24 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 4-4 रेवाड़ी शहर व बावल 2 निमोठ तथा एक-एक पाली, बिकानेर, धारण, काठुवास, लिसान, टांकड़ी, कंवाली, सुधराना, जैनाबाद, आसियाकी, भंडग़ी, टींट, गुरावड़ा व लुहाना से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment