Corona से रेवाड़ी पुलिस जवान की मौत

By Sahab Ram
On: May 26, 2021 6:19 AM
Follow Us:

Corona से रेवाड़ी पुलिस जवान की मौत

कोरोना से संक्रमित जवान ने मंगलवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया वहीं हिसार से कानून व्यवस्था डयूटि से वापस लौटते समय खोल थाना में तैनात एएसआई की रास्ते में हृदयघात से मौत हो गई। दोनों जवानों का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 बावल के गांव ओढ़ी निवासी इ.एच.सी.विजय कुमार कसौला थाना में बतोर चालक तैनात थे।  वह कोराना से संक्रमित होने पर उन्हें उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद ज्यादा तबियत खराब होने के कारण उन्हे रोहतक अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कोविड प्रोटोकाल के तहत सेक्टर-एक के सोलहराही स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

  वहीं दुसरी ओर महेंद्रगढ़ के गांव कावी निवासी एएसआइ मुख्तयार सिंह वर्तमान में खोल थाना में तैनात थे। उनकी ड्यूटी वर्तमान में किसान आंदोलन के कारण हिसार में लगी हुई थी। मंगलवार को वह अपनी कार में हिसार से वापस खोल थाना लौट रहे थे। हिसार के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद हिसार पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। मौत का कारण उन्हें हृदयघात होना माना जा रहा है। दोनो जवानो का पुलिस सम्मान के साथ सलामी देकर अतिंम संस्कार किया गया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

दोनों जवानों के निधन पर पुलिस अधीक्षक रेवाडी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति व पीड़ित स्वजन को दुख सहने की शक्ति देने के लिए भगवान से प्रार्थना भी की।

 संक्रमण के कारण एसपी सुन रहें ऑनलाइन शिकायत

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को लेकर अपने घर बैठे ही पुलिस अधीक्षक से बातचीत करने के लिए जारी किए गए लिंक पर गुगल मीट के माध्यम से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेवाडी के पास कुल 4 शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक रेवाडी द्वारा प्राप्त सभी शिकायतो पर तुरन्त संज्ञान लेकर सम्बधित अधिकारी को शिकायतो का जल्द से जल्द निपटारा करने के आदेश दिए है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment