सहकारिता मंत्री ने किया शहीद दलीप सिंह ढिल्लो की प्रतिमा का अनावरण

By Sahab Ram
On: April 22, 2022 11:30 AM
Follow Us:

 प्रदेश के सहकारिता व अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ बनवारीलाल ने शुक्रवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव बिदावास में शहीद दलीप सिंह ढिल्लो की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं शहीद की वीरांगना को शॉल ओढ़ाकर व बच्चों को सम्मानित किया।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में हमारे सैनिक बॉर्डर पर रहकर देश की रक्षा करते है, देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के माता-पिता धन्य है, जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया।

शहीद की वीरांगना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने कहा कि यह शहीद की मूर्ति से युवा पीढ़ी को देश सेवा की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत की सेना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की प्रमुख सेनाओं में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की बदौलत ही आज हम अमन चैन व सुख की सांस ले रहे हैं। सैनिकों का सम्मान करना हम सबका दायित्व हैं।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment