बरवाला में जल्द होगा सिटी पार्क, लाइब्रेरी तथा सडक़ मार्ग का निर्माण : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

By Sahab Ram
On: April 24, 2026 7:53 PM
Follow Us:

हिसार, 24 अप्रैल।

 हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि बरवाला में जल्द ही सिटी पार्क, लाइब्रेरी तथा सडक़ मार्ग का निर्माण होगा, इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 7 करोड़ 68 लाख 91 हजार रूपये की राशि जारी कर दी है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

उन्होने बताया कि शहरी अवसंरचना विकास निधि योजना के तहत पुस्तकालय निर्माण के लिए 385.60 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी और धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। इसी प्रकार से सिटी पार्क के निर्माण कार्य के लिए 324.57 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत एन.एच. 52 पर जनता धर्म कांटा के पास से बरवाला बाईपास एन.एच. 65/52 तक पक्के रास्ते के निर्माण के कार्य के लिए 58.74 लाख रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है।

उन्होने कहा कि जल्द ही तीनों परियोजनाओं पर काम आरंभ होगा इसके लिए नगर परिषद को विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरवाला उपमंडल क्षेत्र के चरणबद्ध विकास को लेकर व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है जिसके तहत कई परियोजनाएं हाल ही में स्वीकृत हुई है और कई अन्य परियोजनाओं को जल्द ही राज्य सरकार से स्वीकृति मिल जाएगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment