शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सिरसा में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च

By Sahab Ram
On: July 26, 2026 3:43 PM
Follow Us:

सिरसा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देर शाम जिला कांग्रेस कमेटी ने विजय मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और वहां से भगवान श्री परशुराम चौक तक विजय मार्च निकाला। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच निकले इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर संतोष बेनीवाल ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा विद्यार्थियों व युवाओ की बडी जीत है। राहुल गांधी ने जिस दृढ़ता के साथ युवाओं और छात्रों के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठाया, उसी दबाव का परिणाम है कि सरकार को आखिरकार विवश होकर यह कदम उठाना पड़ा। जब तक छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी मुद्दों का स्थायी समाधान नहीं निकल जाता, पार्टी युवाओं की आवाज इसी तरह मुखरता से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का केवल इस्तीफा दे देना ही काफी नहीं है। सरकार को शिक्षा क्षेत्र में हुई गड़बड़ियों, पेपर लीक या प्रशासनिक विफलताओं की पूरी नैतिक जिम्मेदारी लेनी होगी। इस्तीफे के बाद भी मामले की लीपापोती न की जाए, बल्कि किसी स्वतंत्र एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो। यह कदम बहुत पहले ही उठ जाना चाहिए था और सरकार अब केवल अपनी छवि बचाने की कोशिश कर रही है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment