बादली, 16 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज बादली हल्के के गांव मुनीमपुर में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने ग्रामीणों को उद्घाटन समारोह का न्योता देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी बुधवार को बादली हल्के को लघु सचिवालय भवन, महिला महाविद्यालय कुलाना सहित कई और सौगात देंगे। बादली हल्के के लोगों की भावनाओं के अनुरूप और मुख्यमंत्री जी से और ज्यादा नये विकास कार्यों को मंजूर कराया जाएगा। मोदी और नायब सरकार जो कहती है वो करती है।
किसान बंधु औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारी जोत घट रही है, एनसीआर की मार्केट हमारे नजदीक है। इसलिए किसानों की भविष्य की आय का सबसे बढ़िया माध्यम बागवानी की खेती है। बागवानी के दो दो केंद्र फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र मुनीमपुर और रईया बागवानी अनुसान केंद्र की सौगात एक ही दिन हमको मिल रही है। हमने कृषि मंत्री रहते इनकी तैयारी शुरू की थी । आज बादली हल्के के किसानों के सपने साकार हो रहे हैं।
हमारे किसानों और श्रमिकों के लिए इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। सभी किसान और श्रमिक भाई बुधवार को मुनीमपुर पहुंचकर ऐतिहासकि पल के साक्षी बने और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के विचार सुने।
पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि बादली हल्के का विकास कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। कांग्रेसी किसानों की नहीं प्रॉपर्टी डीलरों की चिंता करते हैं। इसलिए कांग्रेस का जनाधार सिकुड़ रहा है। धनखड़ ने कहा कि बागवानी की खेती अपनाओ और अपनी आमदनी बढ़ाओ। अपनी जमीन कांग्रेस के प्रोपर्टी डीलरो से बचाकर रखो। किसान खेती से आमदनी बढ़ाए यह बात कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रही है। तरह तरह की झूठी अफवाह फैलाने पर लगे हुए हैं।
गांवों में पहुंचने पर किसान बंधु औमप्रकाश धनखड़ का क्षेत्र की सरदारी और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसियों को किसानों की नहीं केवल प्रॉपर्टी डीलरों की चिंता





