“स्ट्रे कैटल फ्री” दावों पर कांग्रेस का हमला, सिरसा में बेसहारा पशुओं से बढ़ा खतरा

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 5:32 PM
Follow Us:

सिरसा। शहर को “स्ट्रे कैटल फ्री” घोषित करने के सरकारी दावों पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं। जारी बयान में शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने कागजों में तो शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त दिखा दिया है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक, हर जगह पशु विचरण करते नजर आते हैं। इन पशुओं के कारण लोगों का जीवन जोखिम में पड़ गया है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि  भाजपा सरकार केवल आंकड़ों में सुधार दिखाकर अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई है,

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

जबकि आम जनता रोज़ाना समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही के कारण बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पशुओं के कारण जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई लोग इन पशुओं से टकराकर घायल हो चुके हैं, वहीं कइयों की जान भी जा चुकी है।

 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ने कहा कि रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है, जब सड़कों पर रोशनी कम होती है और पशु अचानक सामने आ जाते हैं। राजकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का इससे बड़ा झूठ क्या होगा कि सड़कों पर हजारों की संख्या में पशु विचरण कर रहे हैं और कागजों में शहर को स्ट्रेट कैटल फ्री घोषित कर रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। राजकुमार शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि वह इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए और पशु पकड़ने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर वासियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाए।




गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

 घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ : जिला निर्वाचन अधिकारी

गुरु शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरु, संगतकार और शिष्यों को प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल

एचवीपीएन के 220 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-72 में तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुआ सिस्टम

गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे हों सीएम एनाउंसमेंट कार्य : डीसी

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटान को लेकर प्रशासन सजग : डीसी

Leave a Comment