Odisha train accident: ओडिशा रेल हादसे के विदित बावल में रखी गयी शोकसभा, रेल मंत्रालय ने मुआवजा राशि देने का किया ऐलान

By Sahab Ram
On: June 3, 2023 4:41 PM
Follow Us:

Odisha train accident: विदित हो कि ओडिशा के बालासोर में 2 जून को शाम 7 बजे भीषण रेल हादसा हुआ था। इस भीषण रेल दुर्घटना में हुई प्राणहानी का आंकड़ा 280 पार जा चुका है और घायलों की संख्या भी 900 से अधिक बताई जा रही है। इसी रेल दुर्घटना (Odisha train accident) के संज्ञान में शनिवार को बावल में हुई मौनधारी शोकसभा के उपरांत सहकारिता मंत्री ने परम पिता परमात्मा से दिवगंत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और हादसें में घायल हुए यात्रियों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना की।

शोकसभा में उपस्थित सभासदों को संबोधित करते हुए डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। उन्होंने कहा इस हृदय विदारक घटना से समस्त देश हताहत है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की विनती की। सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सबको साथ मिलकर दुर्घटना में मरने वालो की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिये।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेल मंत्रालय ने मुआवजा राशि देने का किया ऐलान

वही रेल मंत्रालय की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने का ऐलान कर दिया गया है. इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी. वहीं, इस हादसे (Odisha train accident) में गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now