बरसात से पहले सभी बाढ़ बचाव कार्य समय पर करें पूरे  :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: May 31, 2026 11:13 AM
Follow Us:

रोहतक, 30 मई। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए जिला के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया संवाद, सिरसा में दिखाया गया सीधा प्रसारण


उपायुक्त सचिन गुप्ता कैंप कार्यालय में आयोजित बाढ़ बचाव एवं जल निकासी व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों से पूर्व में कंट्रोल रूम के माध्यम से जलभराव की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, उन संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सभी ड्रेनों की समयबद्ध सफाई एवं गाद निकालने के निर्देश दिए। साथ ही जल निकासी के लिए आवश्यक पंप सेटों तथा बिजली कनेक्शनों की अग्रिम योजना तैयार करने को कहा। बिजली विभाग को निर्देश दिए गए कि जरूरत पडऩे पर पंप सेटों को तत्काल बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की तैयारी अभी से पूरी कर ली जाए।

‘शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास’ : रणबीर सिंह गंगवा


सचिन गुप्ता ने नगर निगम अधिकारियों को निगम क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जल निकासी के लिए आवश्यकता अनुसार पंप सेट खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने तथा तालाबों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक वर्षा होने पर अतिरिक्त पानी का भंडारण किया जा सके। उन्होंने रोहतक लिंक ड्रेन की सफाई के लिए सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा नगर निगम को सुपर सकर मशीन के माध्यम से सीवर लाइनों और नालों की व्यापक सफाई करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से सुपर सकर मशीन अपना कार्य प्रारंभ कर देगी। यह अत्याधुनिक मशीन सीवरों, नालों एवं अन्य जल निकासी तंत्र में जमा गाद, मिट्टी और ठोस कचरे को प्रभावी ढंग से निकालने में सक्षम है, जिससे जलभराव और सीवर जाम जैसी समस्याओं का समाधान होगा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत एवं नमिता सिंह, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता शिवराज, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतपाल, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, राजेश भारद्वाज, राजेश तोमर, अरुण मुंजाल, मनजीत दहिया, रामेंद्र मलिक, राजीव राठी, जगमाल, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार, दिनेश कुमार, विजय कुमार, डीआरओ मनवीर सिंह व अनिल नागर  सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पात्र परिवारों को पंचायती शामलात भूमि पर बने मकानों का मिलेगा मालिकाना हक : शिखा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment