समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का हो त्वरित निपटारा  :  एसडीएम

By Sahab Ram
On: July 20, 2026 6:49 PM
Follow Us:

झज्जर, 20 जुलाई।
राज्य सरकार की जनहितकारी पहल के तहत आयोजित समाधान शिविरों के क्रम में सोमवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में झज्जर के एसडीएम रवि मीणा ने आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविरों से बढ़ा जनता का भरोसा
एसडीएम रवि मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है।
लंबित शिकायतों पर रखें विशेष निगरानी
शिविर के दौरान एसडीएम ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे तथा प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।
जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में लगाए गए शिविर
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करेगा।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, सीटीएम रितु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment