रोहतक, 26 जून : अभिलेखाकार विभाग के आयुक्त एवं सचिव साकेत कुमार ने वर्चुअली उपायुक्तों व अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जन संवाद की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा हर शुक्रवार को समाधान शिविरों, सीएम विंडो व जनसंवाद की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जा रही है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जन संवाद की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जा रहा है तथा सभी अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए है। उन्होंने कहा कि जिला में जन संवाद की काफी शिकायतों का निपटारा किया गया है तथा शीघ्र ही कार्यवाही रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
इस अवसर पर निगम आयुक्त कम अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल, तहसीलदार यशपाल शर्मा एवं दिनेश कुमार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार व संदीप कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राजीव राठी, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मदन लाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ के माध्यम से हर शुक्रवार को शिकायत पोर्टलों की शिकायतों की हो रही समीक्षा





