गुरुग्राम नगर निगम का सीएम ने किया औचक निरीक्षण

By Sahab Ram
On: January 29, 2022 5:48 PM
Follow Us:

गुरुग्राम नगर निगम का सीएम ने किया औचक निरीक्षण

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार रात को गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित नगर निगम के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया ।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना
  • उन्होंने नगर निगम कार्यालय के कंट्रोल रूम में जाकर रात में शहर में साफ़ सफ़ाई के लिए लगायी गई गाड़ियों तथा कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की और ड्यूटी रॉस्टर भी देखा।
  • मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारी से पूछा कि इस समय ड्यूटी पर कितने कर्मचारी होने चाहिए और कितनी सफ़ाई मशीन लगी हुई हैं, उनकी मॉनिटरिंग कैसे की जा रही है
  • नगर निगम के कर्मचारी ने बताया कि गुरुग्राम शहर में साफ़ सफ़ाई के लिए 13 गाड़ियां चल रही हैं, रात 10 बजे शुरू होता है सफ़ाई का कार्य ।
  • मुख्यमंत्री ने वहीं से फ़ोन पर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त से भी बात की और साफ़ सफ़ाई व ड्यूटी रॉस्टर के बारे में पूछताछ की।
गुरुग्राम नगर निगम का सीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • नगर निगम गुरुग्राम सेक्टर 39 में निरीक्षण करके के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित जीएमडीए कार्यालय जा पहुँचे, जहाँ पर इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बना हुआ है । उस सेंटर से गुरुग्राम की विभिन्न सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे जुड़े हुए हैं और उन कैमरों से सड़कों की रात में मशीनों से हो रही साफ़ सफ़ाई को देखा जा सकता है ।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment