वार्ड नंबर 3 में खोली विकास के दावों की पोल, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

By Sahab Ram
On: July 22, 2026 1:03 PM
Follow Us:

सिरसा। वार्ड नंबर 3 के शक्ति नगर स्थित लेमन फैक्ट्री वाली गली में हुई धांधली के विरोध में नगर पार्षद रमेश मेहता ने कार्रवाई की मांग की हैं।  इस मामले को लेकर वार्ड नंबर 3 के पार्षद रमेश मेहता ने नगर परिषद प्रशासन और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। पार्षद रमेश मेहता ने बताया कि ठेकेदार विकास जैन द्वारा इस गली का निर्माण लगभग एक महीने पहले कराया गया था। निर्माण कार्य के दौरान ही पार्षद और गलीवासियों ने ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए थे। ठेकेदार को कई बार सही तरीके से काम करने की सख्त चेतावनी दी गई थी और मामले की जानकारी नगर परिषद के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी लाई गई थी। पार्षद का आरोप है कि गली के निहायत ही घटिया निर्माण को देखते हुए उन्होंने नगर परिषद से संबंधित ठेकेदार का भुगतान (पेमेंट) रोकने के लिए लिखित और मौखिक गुजारिश भी की थी। लेकिन प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठाते हुए ठेकेदार अपनी मनमानी करता रहा, जिसके नतीजे में पहली ही बारिश में गली का नामो-निशान मिटने की कगार पर आ गया। इससे नगर परिषद की साख खराब होती है। यहाँ तक कि ठेकेदार ने लेमन फैक्ट्री के आगे वाली गली का लेवल ठीक नहीं रखा जिसके चलते जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए इस ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करना चाहिए और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शहर के किसी भी वार्ड में अगर कोई निर्माण कार्य हो रहा होता है तो जब तक एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य चलता है तो संबंधित जेई की ड्यूटी होती है कि वह प्रतिदिन जाकर ठेकेदार द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य की जांच करें ताकि तुरंत पता लग सके ताकि तुरंत पता लग सके ठेकेदार का कार्य किस गुणवत्ता के साथ होता हैं।  इसके लिए जेई की भी जवाबदही बनती हैं। पूरे मामले में जेई के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वार्ड पार्षद रमेश मेहता और गलीवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार से तुरंत प्रभाव से इस पूरी गली की दोबारा गुणवत्तापूर्ण मरम्मत करवाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment