झज्जर लघु सचिवालय परिसर में चल रही प्रदर्शनी का नागरिकों ने किया अवलोकन

By Sahab Ram
On: June 19, 2026 8:26 PM
Follow Us:


झज्जर, 19 जून।
 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय परिसर स्थित  अंत्योदय सरल केंद्र में चल रही प्रदर्शनी आमजन के लिए सरकार की विकासात्मक उपलब्धियों का केंद्र बिंदु बनी हुई है।
इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्यों, नवाचारों एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। सरकारी कामकाज के लिए लघु सचिवालय आने वाले  नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जब नागरिकों को योजनाओं की सही एवं समय पर जानकारी मिलती है, तभी वे उनका लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

* शिक्षा, स्वास्थ्य,कौशल विकास सबंधी  योजनाओं से रूबरू हुए नागरिक
डीसी ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, कौशल विकास तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। विभागीय अधिकारियों ने आगंतुकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
* लघु सचिवालय में प्रदर्शनी निरन्तर रहेगी जारी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि  प्रदर्शनी में आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने प्रदर्शनी के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आमजन को केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से लाभांवित करने के लिए लघु सचिवालय में निरन्तर प्रदर्शनी लगी रहेगी और आमजन इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment