एसआईआर अभियान के तहत नागरिकों ने ली राष्ट्र निर्माण की शपथ

By Sahab Ram
On: June 27, 2026 2:00 PM
Follow Us:

भिवानी, 27 जून।  लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एक विशेष पहल की गई है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार के नेतृत्व में हिंदुस्तान गम्स एंड केमिकल में एसआईआर अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया।
इस अभियान के दौरान उपस्थित महिला मतदाताओं को मतदान के महत्व से रूबरू करवाया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विकास कुमार ने एसआईआर करवाएंगे, देश को मजबूत बनाएंगे की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हर एक वोट देश के विकास की नींव को सुदृढ़ करता है, इसलिए अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी केवल स्वास्थ्य और समाज सेवा में ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के हर महत्वपूर्ण स्तंभ में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा परम कर्तव्य है। सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि एसआईआर अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि एसआईआर यानि विशेष गहन पुननिरीक्षण का कार्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी बनाने की एक प्रक्रिया है। जिसके तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र व्यक्ति को मतदाता सूची से हटाना है। एसआईआर कार्य उन मतदाताओं के विवरणों की जंाच करेगा, जिसका विवरण पिछली मतदाता सूची से मेल नहीं खाता। इस अभियान के माध्यम से हम युवाओं, महिलाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ रहे हैं। इसी जागरूकता अभियान के अंतर्गत हिंदुस्तान गम्स एन्ड कैमिकल लि. क्लब की प्रधान सुजाता शारदा व उनकी टीम सदस्यों के साथ मिलकर यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस की टीमें आने वाले दिनों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर नुक्कड़ नाटकों, कार्यशालाओं और शपथ ग्रहण कार्यक्रमों के माध्यम से इस मुहिम को और तेज करेंगी। जब नागरिक जागरूक होंगे, तभी देश मजबूत बनेगा। कार्यक्रम में रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि एसआईआर जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करें  अपने आस-पास के लोगों को भी इस महापर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें।
 

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment