जांचकर्ता ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली थी कि टींट निवासी विनोद अपने गुमीणा में मकान में अपने साथी जसवंत उर्फ जस्सू निवासी सेक्टर-4 रेवाड़ी, धनराज निवासी जागवास (राजस्थान) व नवल कुमार निवासी अर्डीन्द के साथ मिलकर लैपटॉप में आईपीएल में चल रहे चेन्नई व कोलकाता का लाईव मैच देखकर हर गेंद वा चौके छक्को पर मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर तुरंत टीम गठित कर मौके पर दबिश के निर्देश दिए।
पुलिस ने सूचना के आधार पर मकान के ऊपर बने एक कमरे से चारों आरोपी टींट निवासी विनोद कुमार, रेवाड़ी के सेक्टर-4 निवासी जसवंत उर्फ जस्सू, अलवर(राज.) जिले के जगवास निवासी धनराज तथा अर्डीन्द निवासी नवल कुमार को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर वहां एक लैपटॉप चार्जर के साथ, 5 मोबाइल फोन तथा एक एलईडी टीवी बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।





