मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 29 मई को पंचकूला से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

By Sahab Ram
On: May 29, 2026 7:28 PM
Follow Us:

सिरसा, 28 मई।
स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 29 मई को पंचकूला से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया जाएगा।

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण


कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम 29 मई को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशभर के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे।

21 जून को जिला न्यायालय परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन योजनाओं के लोकार्पण से स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे हैं एसआईआर फॉर्म :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment