मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय स्कूल मेहनाखेड़ा की एसएमसी से किया वर्चुअल संवाद

By Sahab Ram
On: July 19, 2026 7:08 PM
Follow Us:

सिरसा, 19 जुलाई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेहनाखेड़ा की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर बातचीत की।

इस अवसर पर एडीसी अर्पित संगल, सीएमजीजीए पुरु रोहिल्ला, डीपीसी सिरसा, बीईओ ऐलनाबाद, एपीसी सिरसा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहनाखेड़ा एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहनाखेड़ा की स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वर्चुअल संवाद के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सभी एसएमसी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विद्यालय के विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने  बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेहनाखेड़ा के प्राचार्य महेंद्र मेहता से भी विद्यालय की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सुपर-100 कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी, जिसके अंतर्गत विद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। साथ ही यह भी बताया गया कि विद्यालय की एक छात्रा ने गत वर्ष राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

संवाद के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय ने बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने 42 मेरिट स्थान प्राप्त किए हैं तथा विद्यालय ने सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में जिला स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित किया है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मेहनाखेड़ा ने मुख्यमंत्री के समक्ष विद्यालय में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करवाने, सफाई कर्मचारी की नियुक्ति तथा विद्यालय से सटी ग्राम पंचायत की दो एकड़ भूमि के चारों ओर चारदीवारी निर्माण की मांग रखी। गौरतलब है कि सिरसा जिले की कुल 833 स्कूल प्रबंधन समितियों ने इस ऑनलाइन संवाद में भाग लिया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने स्कूल प्रबंधन समिति की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए विद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ, एसएमसी सदस्यों एवं ग्राम पंचायत को विद्यालय के सर्वांगीण विकास में उनके सामूहिक प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेहनाखेड़ा के समस्त स्टाफ की प्रशंसा करते हुए विशेष प्रयासों का उल्लेख किया औऱ कहा कि सभी के प्रभावी समन्वय, प्रतिबद्धता एवं कुशल योजना के कारण ऐसा संभव हो सकता है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment