मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारम्भ

By Sahab Ram
On: May 16, 2026 4:59 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 16 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को यमुनानगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।  इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सरस्वती उद्गम स्थल श्री आदिबद्री नारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। उन्होंने इस मौके पर हरियाणा के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  प्रदेश सरकार ने बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 76 हजार बहन-बेटियों को 1 हजार 415 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 14 लाख 38 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 243 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में है। आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। प्रदेश में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 20 लाख 18 हजार किसानों को 22 किस्तों में 7 हजार 562 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है। पराली प्रबंधन के लिए किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें दी जाती हैं। वर्ष 2018-19 से अब तक 1 लाख 10 हजार 767 मशीनें किसानों को सब्सिडी पर दी जा चुकी हैं।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

उन्होंने कहा कि  किसान भाइयों को बाजार भावों की अनिश्चितता की समस्या से निजात दिलाने के लिए भावांतर भरपाई योजना शुरू की है। सरकार ने  अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है। पूरे प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है। पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों पर काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक दिया है। हैप्पी हरियाणा योजना के तहत प्रदेश में गरीब परिवारों के 18 लाख 20 हजार हैप्पी कार्ड बनाये गये हैं। ये परिवार राज्य परिवहन की बसों में प्रतिवर्ष 1 हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। अब धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 54 हजार 958 घरों पर मुफ्त में सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 6 हजार 19 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। प्रदेश में लाइन लॉसिस 30 प्रतिशत से घटकर 9.97 प्रतिशत रह गया है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल से जल योजना में 30 लाख 41 हजार घरों में नल से पेयजल पहुंचाया है।

पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त 1 लाख 18 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा दी गई है। विदेश में रोजगार तलाश रहे युवाओं की मदद के लिए हरियाणा ओवरसीज इम्पलॉयमेंट सैल बनाया है जिस का लाभ युवाओं को  मिल रहा है।

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के भाजपा जिला अध्यक्ष तेजीन्द्र सिंह गोल्डी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका समेत अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

Historic Victory in Municipal Corporation Elections Achieved Through Hard Work of Party Workers and Trust of People: CM Nayab Singh Saini

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment