फ्लोरीकल्चर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 8:08 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 17 जून-  गांव मुनीमपुर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फ्लोरीकल्चर (पुष्प उत्पादन) क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित किसानों को पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विशेष रूप से पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में किसानों ने अपनी मेहनत, नवाचार और वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि फ्लोरीकल्चर किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को भी बढ़ावा दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने सम्मानित किसानों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और बागवानी एवं पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

यह किसान हुए पुरस्कृत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्प रत्न अवार्ड से जिला फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिलोच निवासी ललित सैनी, जिला पंचकूला के गांव भारली निवासी छोटेलाल तथा गांव नंदपुर निवासी राहुल सिंह, जिला रोहतक के गांव मडोदी जाटयान निवासी राजकुमार, जिला रेवाड़ी के गांव ढाणी राधा निवासी सुरेंद्र कुमार, गांव खालेटा निवासी संदीप कुमार, गांव खोल निवासी सत्यनारायण तथा गांव ढवाना निवासी ज्ञानी राम, तथा जिला नारनौल के गांव डिगरोटा निवासी राजेश देवी को सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने जिला गुरुग्राम के गांव हमीरपुर निवासी केशव चौहान तथा जिला पलवल के गांव पाथली कलां निवासी रणवीर सिंह को भी पुष्प रत्न अवार्ड प्रदान किया। वहीं जिला झज्जर के गांव सौंधी निवासी खजान सिंह को फ्लोरीकल्चर क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए पुष्प सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्मानित किसानों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर सरकार प्रयासरत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आधुनिक बागवानी तकनीकों, अनुसंधान और प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा तथा हरियाणा फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment