मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले बने गरीब परिवारों के आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव : राव नरबीर सिंह*

By Sahab Ram
On: July 26, 2026 7:02 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 26 जुलाई।

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा मेले में पहुंचे लाभार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को भी जाना। इस दौरान परिवार पहचान पत्र कोऑर्डिनेटर डॉ सतीश खोला, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला भी मौजूद रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम हैं। इन मेलों के जरिए पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार केवल सहायता प्राप्त करने वाले न रहें, बल्कि उन्हें ऐसा अवसर मिले जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना इसी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से गरीब परिवारों की आय बढ़ाने, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

राव नरबीर सिंह ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को उसकी पात्रता के अनुरूप योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। विभागीय अधिकारी लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा उन्हें स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और अन्य योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का गंभीर प्रयास करें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सतीश खोला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐसी योजनाएं लागू की हैं जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाते हैं, क्योंकि यहां विभिन्न विभाग, बैंक और संबंधित संस्थाएं एक ही मंच पर उपलब्ध रहती हैं। इससे लाभार्थियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन, पंजीकरण तथा योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाता है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान, बादशाहपुर के नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, वजीराबाद के नायब तहसीलदार मक्खन सिंह, एलडीएम विनोद बजाज सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment