सिरसा, 14 जुलाई।
सेना में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026-27 के तहत विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की चयन सूची 12 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय हिसार के प्रवक्ता ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, वूमेन मिलिट्री पुलिस, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट (वेटरनरी), सिपाही फार्मा, धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशंड ऑफिसर तथा हवलदार (एजुकेशन) श्रेणियों के चयनित उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने उम्मीदवारों से कहा है कि वे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या बिचोलियों से सावधान रहे। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं योग्यता आधारित होगी।
सीईई 2026-27 का परिणाम जारी, चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध





