रेवाड़ी में होटल में आग लगने से कैश और लाखो का सामान राख

By Sahab Ram
On: May 3, 2022 6:45 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव मालपुरा निवासी सुनीता ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अपने ही गांव की सीमा में विनायक होटल किराये पर लिया हुआ है। सोमवार देर रात अचानक होटल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते सबकुछ जलकर राख हो गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सुनीता की मानें तो होटल के मेन काउंटर में 50 हजार रुपए कैश रखे हुए थे। इतना ही नहीं 40 लाख रुपए से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया है। इसमें फ्रीज, कूलर, पंखे, प्रिंटर, काउंटर, 100 से ज्यादा टेबल, कुर्सियां, लाइट और फर्नीचर जल गया है। सूचना मिलते ही रेवाड़ी और धारूहेड़ा से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट आग की वजह सामने आई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आग के कारण पूरा होटल जलकर राख हो चुका है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment