Rewari: आढती से पैसो का बैग छीन ले जाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 17, 2023 6:41 PM
Follow Us:

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि rewari शहर के मोहल्ला हंसनगर निवासी पंकज सैनी‎ ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बिठवाना सब्जी मंडी आढ़त‎ है। प्रतिदिन की तरह 5 अगस्त की सुबह करीब 3:45 बजे वह मोटरसाइकिल से अपनी आढ़त पर जा रहा था। जब वह‎ भाड़ावास फाटक के समीप पहुचा तो अचानक‎ कुछ नकाबपोश युवक उनके सामने आऐ और उसका बैग छिनकर भाग गए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

व्यापारी‎ ने बताया कि बैग में 30 हजार रुपए कैश के‎ अलावा उनके बही-खाता था जिसमें उसके लेनदेन का ‎पूरा हिसाब था। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में दो आरोपी अमित व शुभम उर्फ गोलू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी गाँव बघोत निवासी आमीन खान उर्फ कालू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now