कैप्टन अभिमन्यु ने कहा अब कांग्रेस परिवारों का गिरोह बनकर रह गई है

By Sahab Ram
On: April 8, 2022 1:06 PM
Follow Us:

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु आज रेवाड़ी के मधुसुदन स्कूल पहुँचे. जहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा…कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आज के दौर में कांग्रेस एक परिवार का गिरोह बनकर रह गई है. जो अपने परिवारों तक समिति रह गई है. कांग्रेस को अब जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है. उन्हें सरोकार है कि अपने वंश की राजनितिक हैसियत कैसे बचायें.

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

कैप्टन अभिमन्यु से जब पंजाब में हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता परिवारवाद और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी थी. पंजाब में बीजेपी पहली बार इंडिपेंडेंट होकर चुनाव लड़ रही थी और आप आदमी पार्टी इससे पहले चुनाव लड़ चुकी थी. इसलिए पंजाब की जनता ने जो मिला जैसा मिला विकल्प पर आप आदमी पार्टी की सरकार बना दी. उन्होंने कहा कि जिस तरफ से पंजाब में  आप की सरकार बनने के बाद बिना कारण एसवाईएल और चड़ीगढ़ पर विवाद खड़ा किया है. उससे नहीं लगता कि आम आदमी पार्टी को हरियाणा के लोगों के अधिकारों की कोई चिंता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बढ़ती महंगाई पर चिंता वक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह कोरोना काल में मोदी सरकार ने अर्थ व्यवस्था को संभाले रखा उसी तरह से महंगाई पर कंट्रोल करने के लिए कोई न कोई उपाय सरकार जरुर करेगी. उन्होंने कहा कि भारत हर तरह से स्वतन्त्र है. इसलिए महंगाई के कारण श्रीलंका और पकिस्तान जैसे हालात नहीं होंगे.   

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment