पंडित नेहरु और राव अभय सिंह की पूण्यतिथि पर दी श्रद्धांजली

By Sahab Ram
On: May 27, 2021 2:26 PM
Follow Us:

पंडित नेहरु और राव अभय सिंह की पूण्यतिथि पर दी श्रद्धांजली

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और क्षेत्र के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की पुण्यातिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ दोनों महापुरुषों को नेहरू पार्क व राव अभय सिंह चौक पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू व राव अभय सिंह दोनों की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। पंडित नेहरू की ऐसी अनेको कार्य योजनाओं जिसके माध्यम से जिस भारत देश में सुई भी विदेशों से आती थी, उसे मजबूती के साथ कल कारखानों और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढाने में महत्वपूर्ण कदम उठायें। नेहरू जी सदा देश के हर वर्ग को विकास की कडी से जोडना चाहते है उसके लिए अनेक अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। यही कारण था कि चाचा नेहरू एक शक्तिशाली भारत के निर्माण की अहम् कडी साबित हुए। अपने सरल और सौम्य व्यवहार के कारण वे हर वर्ग के चहेते बने रहें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

यादव ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू का बच्चों से विशेष लगाव था इसलिए उनको प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे।विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि क्षेत्र के पहले विधायक व मेरे दादा जी राव अभय सिंह ने इस क्षेत्र के लिए बहूत से कार्य किए। रेवाडी के लिए मसानी से पानी लाने का काम, नारनौल रोड का निमार्ण इत्यादि उनमें से महत्वपूर्ण कार्य हैं। श्री यादव ने कहा कि आज के दिन देश के महापुरूषों को स्मरण करते हुए हमें यह शपथ लेनी चाहिए इनके बताये मार्ग का अनुसरण करते हुए सेवा भावना से आमजन की खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। हम सभी अपने अहम् और स्वार्थ को त्याग कर एक आदर समाज की स्थापना करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है जो कि पं. जवाहरलाल नेहरू व राव अभय सिंह जी को हमारी सच्ची श्रद्घाजंलि होगी। इस मौके पर हरीश सैनी, कुलदीप यादव माजरा श्योराज, पूर्व चेयरमैन गजराज, महिला जिलाध्यक्ष अमृतकला टिकाणिया, पार्षद दलीप माटा, पार्षद सुरेश शर्मा, पार्षद नरेश हजारीवास, पार्षद प्रवीण चौधरी, बिल्लु सरपंच मीरपुर, यशबीर नंबरदार, सुशील पटवारी, भरत तोंगड प्रदेश उपाध्यक्ष युथ कांग्रेस, रामअवतार गुर्जर पूर्व चेयरमैन, यशपाल खोला, डा. रामफल, विपिन यादव, जिम्मी सचदेवा, कोलही समाज के प्रधान डाल चंद्र, जितु पहलवान, दयाकिशन खोला, मनीष जोशी, धोली, कर्मवीर सोनी, मुकेश ठाकुर, मास्टर जयवीर, रजनी बूढपुर इत्यादि मौजूद रहे। 

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment