कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

By Sahab Ram
On: June 28, 2026 8:29 PM
Follow Us:

हिसार, 28 जून। 

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को गांव लाडवा के बूथ नंबर-173 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

कार्यक्रम के बाद रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के साथ आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम बन गया है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को सामने लाते हैं और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा एवं विमानन क्षेत्र की उपलब्धियों, योग की वैश्विक प्रतिष्ठा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानमंत्री के विचार विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने वाले हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा सहित बूथ के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment