कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने गांव धांसू में गौशालाओं को 84 लाख 41 हज़ार रुपए से अधिक की राशि के चेक वितरित किए, शेड का किया लोकार्पण

By Sahab Ram
On: April 25, 2026 3:41 PM
Follow Us:

हिसार, 25 अप्रैल।

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को गांव धांसू में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गौशालाओं को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने धांसू गोशाला में लगभग 17 लाख रुपये की लागत के शेड का लोकार्पण भी किया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन नीति के तहत गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आज गौशालाओं को 84 लाख 41 हज़ार 560 रुपए की राशि दी गई है। श्री गौ रक्षा सेवा समिति, अग्रोहा रोड, बरवाला को 11 लाख 88 हजार 640 रुपए, श्री लाडवा गौशाला को 11 लाख 96 हजार, श्री गोपाल गौशाला, टोहाना रोड, बरवाला को 14 लाख 60 हज़ार 960, श्री शिव गौशाला समिति, नियाना को 14 लाख 02 हज़ार 540, राधा कृष्ण गौशाला, धांसू को 12 लाख 37 हज़ार 400, श्री शालिग्राम गोधाम, तलवंडी राणा को 8 लाख 50 हज़ार 080, उमा मनोहर गौ सेवा सदन, तलवंडी राणा को 2 लाख 16 हज़ार 200 तथा बाबा मोतीनाथ गौशाला, जुगलान को 10 लाख 89 हज़ार 740 रुपए की राशि के चेक वितरित किए गए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके बाद वे टोहाना जा रहे हैं जहां लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की राशि विभिन्न गौशालाओं को वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने गौशालाओं के बजट को बढ़ाकर 600 करोड़ रुपए वार्षिक कर दिया है। 2014 से पूर्व यह बजट मात्र 40 करोड़ रुपए था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गौधन भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। गौशालाओं के माध्यम से न केवल गौवंश की रक्षा हो रही है, बल्कि जैविक और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि गोबर और गौमूत्र से तैयार होने वाले जैविक खाद और कीटनाशक प्राकृतिक खेती के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ती है और किसानों की लागत में कमी आती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत की ओर से रखी गई मांगो को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि ढाणियों की लाइट के लिए जो एस्टीमेट उन्हें दिए गए थे, उनके पैसे भिजवा दिए गए हैं। आगे भी यदि किसी ढाणी की लाइट का एस्टीमेट मिला, तो उसको भी जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, पार्षद ओपी मालिया, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, अभिषेक शर्मा, अजय कांत जांगड़ा, वेद प्रकाश बेनीवाल, सरपंच सुरजीत, बनवारी लाल, प्रेम जयाणि, वेद प्रकाश, राजपाल, विनोद, राम भगत, धर्मवीर सहित गांव के गणमान्य नागरिक, आसपास की गौशालाओं के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित थे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment