Rewari से शुरू हुई वृन्दावन और खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा, ये रहेगा टाइम टेबल

By Sahab Ram
On: October 7, 2023 6:09 PM
Follow Us:

Rewari: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा रोडवेज़ के बेड़े में 150 एसी बसें भी शामिल करने जा रहे है। जिनमें से रेवाड़ी जिले को भी बसें दी जाएगी।

बीते दिनों ही रेवाड़ी डिपो के बेड़े मे 7 नई बसों को शामिल गया है। ये बसें वृन्दावन और खाटूश्याम धाम के साथ-साथ चडीगढ़, दिल्ली –जयपुर, रोहतक और एक लोकल रूट पर चलाई जाएगी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

Rewari से वृन्दावन और खाटूश्याम बस टाइम टेबल

रेवाड़ी से 2 बसें वृन्दावन और खाटूश्याम के लिए शुरू की गई। रेवाड़ी से खाटूश्याम के लिए बस दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर चलेगी जो बस वापिस वहाँ से 5 बजे चलकर रेवाड़ी पहुंचेगी। जबकि वृन्दावन जाने वाली बस सुबह 8 बजे चलेगी , जिसका वापिस वृन्दावन से रेवाड़ी चलने का समय दोपहर 12 बजकर 20 मिनट निर्धारित किया गया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

ये रहेगा टाइम टेबल

रेवाड़ी -बल्लभगढ़ सुबह साढ़े 7 बजे चलेगी, जो वापिस साढ़े 10 बजे बल्लभगढ़ से चलकर रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी -बावल से चडीगढ़, ये बस सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर रेवाड़ी से वाया बावल चडीगढ़ जायेगी, जो वापिस चडीगढ़ से 5 बजे चलकर रेवाड़ी पहुंचेगी।

इसी तरह से रेवाड़ी वाया बावल दिल्ली और दिल्ली –से जयपुर के लिए सुबह साढ़े छह बजे बस का टाइम टेबल रहेगा। इस बस का दिल्ली से चलने का समय सुबह 9 बजकर 20 मिनट और जयपुर से चलने का समय शाम 3 बजकर 40 मिनट रहेग। इसी तरह से रेवाड़ी से रोहतक- रेवाड़ी और रेवाड़ी जिले के किशनगढ़ गाँव के लिए स्पेशल बस सेवा चालू की गई है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now