ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल का बड़ा तोहफा, लॉन्च किया ‘रूरल एंट्री प्लान-259’

By Sahab Ram
On: June 25, 2026 8:06 PM
Follow Us:

झज्जर, 25 जून। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्रामीण क्षेत्रों के भारतनेट उपभोक्ताओं के लिए नया एफटीटीएच ब्रॉडबैंड प्रमोशनल ‘रूरल एंट्री प्लान-259’ लॉन्च किया है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर बेहतर इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराना है।
बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता मनजीत सिंह ने बताया कि यह प्लान मात्र 259 रुपये प्रतिमाह की दर से उपलब्ध रहेगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इसे छमाही (1449 रुपये) तथा वार्षिक (2848 रुपये) विकल्पों में भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ताओं को वेव्स ओटीटी सुविधा, 700 जीबी तक 25 एमबीपीएस स्पीड वाला इंटरनेट तथा पूरे देश में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

एसडीओ ने बताया कि यह विशेष प्रमोशनल ऑफर लॉन्च होने की तिथि से अगले 90 दिनों तक प्रभावी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक लोगों को इंटरनेट सेवाओं से जोडऩे की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
एसडीओ मनजीत सिंह ने भारतनेट उद्यमी (बीएनयू) योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को बीएसएनएल के साथ जुडक़र ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने का अवसर दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक कनेक्शन से प्राप्त आय का 50 प्रतिशत हिस्सा संबंधित स्थानीय उद्यमी को दिया जाता है, जिससे युवाओं के लिए स्वरोजगार और आय के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
उन्होंने ग्रामीण युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने और भारतनेट उद्यमी के रूप में जुडक़र अपने क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने का आह्वान किया। योजना से जुडऩे के इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी बीएसएनएल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment