Rewari: हाईवे के किनारे फल खरीद रहे भाई-बहन को ट्रॉला ने कुचला, युवक की मौत, युवती गंभीर

By Sahab Ram
On: March 10, 2023 7:50 PM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी (Rewari) जिले के गांव पहराजवास निवासी संदीप कुमार व उसकी बहन सपना दोनों घर से रेवाड़ी (Rewari) जाने के लिए निकले थे। दोनों गांव पाल्हावास पहुंचने के बाद हाईवे किनारे लगी रेहड़ी पर फ्रूट खरीद रहे थे। तभी रेवाड़ी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रॉला रेहड़ी में जा घुसा। जिसने संदीप और उसकी बहन को कुचल दिया

संदीप के गांव पहराजवास का रहने वाला रोहित दर्दनाक हादसे को देखकर मौके पर पहुंचा। रोहित अपने पिता को पाल्हावास चौक पर छोड़ने के लिए आया हुआ था। रोहित ने दोनों भाई-बहन को नीचे से निकाला और फिर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सपना भी गंभीर रूप से घायल हुई है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची रोहड़ाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now