ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की गवर्निंग बॉडी 2021 चुनाव : 6 कोलॉजियम सदस्यों ने कार्यकारिणी सदस्यता के लिए किया नामांकन

By Sahab Ram
On: August 14, 2021 9:40 AM
Follow Us:

ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की गवर्निंग बॉडी 2021 चुनाव : 6 कोलॉजियम सदस्यों ने कार्यकारिणी सदस्यता के लिए किया  नामांकन

ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी की गवर्निंग बॉडी 2021 चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत अंतिम दिन 6 कोलॉजियम सदस्यों ने कार्यकारिणी सदस्यता के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। 29अगस्त को होने वाले प्रधान, उपप्रधान, महासचिव,सहसचिव, कोषाध्यक्ष व 16 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की समय सीमा आज 1बजे समाप्त हो गई। 12अगस्त से 14 अगस्त तक कुल 41 कोलॉजियम सदस्यों ने विभिन्न 5 पदों व 16 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि बताया कि मंगलवार 16अगस्त को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी तथा 18अगस्त को प्रातः10बजे से दोपहर1बजे तक नामांकन पत्र वापसी ततपश्चात 1बजे 3बजे चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद 4बजे प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक रूप से ब्रह्मगढ़ परिसर में चस्पा कर दी जाएगी।चुनाव अधिकारी ने बताया कि 29अगस्त को प्रातः8 बजे 2बजे तक मतदान के बाद मतगणना करके परिणाम घोषित किये जायेंगे।ब्राह्मण सभा के चुनाव पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेश की अनुपालना में स्टेट रजिस्ट्रार आफ हरियाणा के आदेशानुसार यह चुनाव आजीवन सदस्य 2015 वर्ष की चुने गए 104 कोलॉजियम मतदाता सूची के अनुसार होगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment