विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करवाये बीएलओ :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: July 3, 2026 5:47 PM
Follow Us:

रोहतक, 3 जुलाई : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिये है वे इस कार्य को समयबद्घ पूर्ण करवाये। बीएलओ द्वारा अब तक घर-घर जाकर लगभग 96 प्रतिशत से अधिक गणना फॉर्म वितरित किये जा चुके है तथा लगभग 36 प्रतिशत गणना फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। मतदाताओं का सहयोग, निष्पक्ष और समावेशी मतदाता सूची की हमारी सांझी जिम्मेवारी है। सशक्त लोकतंत्र के लिए इस अभियान में मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि इस अभियान का उद्देश्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने कहा है कि जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 831 बीएलओ कार्यरत हैं। अब तक 8,18,958 (96.31 प्रतिशत) एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं तथा अब तक 3,04,722 (35.84 प्रतिशत) फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। बीएलओ द्वारा 3,02,422 (35.57 प्रतिशत) फॉर्म का सत्यापन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 1,472 (0.17 प्रतिशत) फॉर्म ऐसे मतदाताओं द्वारा स्वयं जमा किए गए हैं, जिनका बीएलओ द्वारा सत्यापन होना शेष है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि महम-60 विधानसभा क्षेत्र में 2,02,391 मतदाताओं में से 2,00,083 (98.86 प्रतिशत) फॉर्म वितरित, 67,894 (33.55 प्रतिशत) डिजिटाइज, 67,268 (33.24 प्रतिशत) सत्यापित किया गया है। गढ़ी सांपला-किलोई – 61 विधानसभा क्षेत्र के 2,25,014 मतदाताओं में से 2,19,852 (97.71 प्रतिशत) फॉर्म वितरित, 87,602 (38.93 प्रतिशत) डिजिटाइज, 86,494 (38.44 प्रतिशत) सत्यापित किये जा चुके है। रोहतक-62 विधानसभा के क्षेत्र के 2,01,663 मतदाताओं में से 1,83,522 (91 प्रतिशत) फॉर्म वितरित, 77,586 (38.47 प्रतिशत) डिजिटाइज, 77,392 (38.38 प्रतिशत) सत्यापित किये जा चुके है। कलानौर-63 (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 2,21,236 मतदाताओं में से 2,15,501 (97.41 प्रतिशत) फॉर्म वितरित, 71,640 (32.38 प्रतिशत) डिजिटाइज, 71,268 (32.21 प्रतिशत) सत्यापित किये जा चुके है।
सचिन गुप्ता ने जिला के सभी मतदाताओं का आह्वान किया है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत घर आने वाले बूथ स्तर अधिकारियों को पूर्ण सहयोग करें तथा गणना फॉर्म सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर समय पर उपलब्ध कराएं। यह मतदाता गणना प्रपत्र 14 जुलाई 2026 से पहले अवश्य जमा करवाये। यदि किसी मतदाता को अभी तक गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है तो वह अपने संबंधित बीएलओ से तुरंत संपर्क करें। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का समय पर निपटारा करने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पौधरोपण जरूरी: मंत्री रणबीर गंगवा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment