युवा एकता क्लब के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

By Sahab Ram
On: July 12, 2021 1:49 PM
Follow Us:

युवा एकता क्लब के स्थापना दिवस पर  रक्तदान शिविर का आयोजन

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि व्यक्ति द्वारा दान किए गए रक्तदान से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई दान नहीं है। आज साइंस ने बेशक कितनी ही तरक्की कर ली हो, लेकिन वह रक्त का विकल्प तैयार नहीं कर सकता है। इसलिए सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यादव क्षेत्र के गांव औलात में युवा एकता क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इस दौरान उन्होंने गांव के शहीद हवलदार हरपाल सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा पौधरोपण कर सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया। क्लब पदाधिकारियों व ग्रामीणों की ओर श्री यादव का पगड़ी व स्मृति चिह्न प्रदान कर जोरदार स्वागत किया गया।ग्रामीणों से रूबरु होते हुए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि युवा एकता क्लब ने अपने स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले इस क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पिछला करीब डेढ साल एक संकट का दौर रहा। कोविड महामारी के चलते आम आदमी के जीवन पर गहरा संकट खड़ा हो गया। ऐसे में युवा एकता क्लब जैसे सामाजिक संगठनों ने अपनी पूरी सक्रिय भागीदारी के साथ सेवा की। जिसके बूते हम कोरोना पर काबू पाने में सफल रहे।

उन्होंने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए हम सभी को सतर्क रहकर कोविड नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए देश-प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते विकास की गति पर भी लगाम लग गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे विकास की गाड़ी पटरी पर लौट चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में सरकार पूरी सक्रियता के साथ विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में जुटी हुई है। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयवीर योगी, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र यादव, जयदीप शर्मा, शिव कुमार, पूर्व सरपंच अभय सिंह, रामपाल सिंह, राजेंद्र पंच, सुबेदार निहाल सिंह, जयवीर सिंह, कमल सिंह, राममेहर यादव, डा. राजेंद्र शर्मा, डा. सतीश योगी, करतार महाश्य, अनिल कुमार, नवीन कुमार, राजकुमार, शिव कुमार मंदोला, दिनेश धवाना समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment