स्वेच्छा से किया गया रक्तदान पुण्य का कार्य : डा. बनवारी लाल

By Sahab Ram
On: May 29, 2021 10:30 AM
Follow Us:

स्वेच्छा से किया गया रक्तदान पुण्य का कार्य : डा. बनवारी लाल

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
  • स्वेच्छा से किया गया रक्तदान पुण्य का कार्य : डा. बनवारी लाल
  • –रक्तदाताओं को सहकारिता मंत्री ने लगाए बैज, सौंपे प्रशस्ति पत्र

रेवाड़ी 29 मई। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा है कि रेवाड़ी जिला में रक्तदाताओं की कमी नहीं है। एक आवाज पर रक्तदाताओं की लाईन लग जाती है। यह रेवाड़ी जिले के लिए गौरव की बात है। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल शनिवार को रेवाड़ी जिले के बावल कस्बा में युवा मोर्चा भाजपा रेवाड़ी की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व तो रेवाड़ी के ब्ल्ड बैंक में खून रखने की जगह भी कम पड़ गई थी। यहां जब भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है तो युवा अग्रीम पंक्ति में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से किया गया रक्तदान पुण्य का कार्य है। कोरोना संकट काल में रक्तदान की महता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि किसी का जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन की तरह रक्त का भी अपना महत्व है। इस रक्तदान शिविर में 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान का बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदाओं को स्वयं पर गर्व होना चाहिए कि उनके द्वारा दान किया गया रक्त किसी व्यक्ति को नई जिंदगी देने में काम आएगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा रेवाड़ी ने कोरोना संकट काल में रक्तदान शिविर लगाकर बहुत ही नेक कार्य किया है, जिससे रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, ईश्वर चनेजा, यशवंत भारद्वाज, अमरजीत सिंह व युवा जिला मोर्चा मनीष गुप्ता, डा. जितेन्द्र, रेडक्रास से सतीश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment