डॉ. चांद रतन शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, भक्तों ने दिखाया उत्साह

By Sahab Ram
On: June 11, 2026 12:29 PM
Follow Us:

सिरसा। स्वर्गीय डॉ. चांद रतन शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री लखदातार उत्सव समिति (रजि.) एवं भारत विकास परिषद, सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्राचीन श्री श्याम मंदिर, नोहरिया बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंदिर की संरक्षक तारा देवी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।

यह जानकारी देते हुए लखदातार उत्सव समिति के कार्यकारिणी सदस्य पंकज शर्मा ने बताया कि शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही रक्तदाताओं का मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गया था। शिविर का संचालन शिव शक्ति ब्लड सेंटर, सिरसा की टीम द्वारा किया गया, जिसने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

पंकज शर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय डॉ. चांद रतन शर्मा समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों से जुड़े रहे और उनकी स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना है।

उन्होंने रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं और सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहने चाहिए। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली

करीब 50 करोड़ की लागत लोहानी जलाशय का वाटर पार्क की तर्ज पर होगा सौंदर्यकरण: श्रुति चौधरी  

17 जुलाई को जीजेयू के मुख्य सभागार में होगा प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों की सुनीं समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

17 जुलाई को अटल ऑडिटोरियम में होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Leave a Comment