महम में भाजपा विधायक सुनील सांगवान का खुला दरबार, चार गौशालाओं को 86 लाख की सहायता

By Sahab Ram
On: April 25, 2026 2:03 PM
Follow Us:

महम/रोहतक। दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने महम हलके के दौरे के दौरान सामाजिक सरोकार और जनसेवा का उदाहरण पेश करते हुए चार गौशालाओं को कुल 86 लाख 6 हजार 580 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। वहीं उन्होंने महम के रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। विधायक सांगवान ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


महम रेस्ट हाउस में आयोजित खुला दरबार में लोगों ने विधायक सुनील सांगवान के समक्ष सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। इस अवसर पर तहसीलदार रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। खुला दरबार समाप्त होने के बाद विधायक सुनील सांगवान ने भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा के साथ गांव सामण, सैमाण और फरमाणा सहित कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीण सभाओं के दौरान उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव और शहर दोनों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनसंवाद के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन कैप्टन ईश्वर शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज पहलवान, पार्षद मीना वाल्मीकि, ऋषि भारद्वाज, विकास श्योराण, वेद धवन, जितेंद्र सरपंच, मदीना सरपंच संदीप डांगी, पूर्व सरपंच रामनिवास, अनूप सिंह, रामकुंवर, रोहिला, नीटू सिवाच, संजय बहमनी इत्यादि मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment