बावल में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Sahab Ram
On: February 19, 2022 11:38 AM
Follow Us:

बावल में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

रेवाड़ी जिले के बावल बाजार में अतिक्रमण को हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए आज बावल एसडीएम संजीव कुमार नगर पालिका अधिकारी और पुलिस फ़ोर्स को साथ लेकर बाजार में उतरें. जिन्होंने साफ़ कहा कि अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जायेगा. कोई भी सड़क पर रेहड़ी लगाता है या दूकानदार सामान को सड़क पर रखते है. उनका समान जब्त कर चालान किये जायेंगे. वहीँ ऑटों , टैक्सी और बस चालकों को भी कहा गया है कि बाजार में वाहनों को पार्क ना करें.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

आपको बता दें कि रेवाड़ी जिले के बावल उपमंडल के बाजार को पार करना एक बड़ी चुनौती बना रहता था. बावल में बाई पास ना होने के कारण हर किसी को बाजार के बीच से ही निकलकर एक साइड से दूसरी साइड जाना पड़ता है. लेकिन यहाँ जाम जैसे हालात इसलिए बने रहते थे क्योंकि एक साइड से सड़क को रेहड़ीवालों व् दुकानदारों ने बिलकुल ब्लॉक किया हुआ था. जबकि दूसरी साइड भी दुकानदारों ने सामान सड़क पर रखा हुआ था. यहाँ ऑटो चालक और टैक्सी भी बाजार में खड़ी रहती थी और बस चालक भी बस बाजार में ही खड़ा करके सवारी बैठाते और उतारते थे. लेकिन आज ग्राउंड पर उतरें एसडीएम ने सभी से अपील की है कि बावल में व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग करें.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

बावल में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

आपको बता दें कि बावल बाजार में ही पूरा बस स्टैंड की एक बड़ी जगह खाली पड़ी थी. जिस जगह रेहड़ीवालों को शिफ्ट कर दिया है. ऑटो और टेक्सी के लिए वहीँ पार्किंग बनाई गई है. बावल एसडीएम ने कहा कि बावल शहर की ये बड़ी समस्या है. इस समस्या को दूर करने के लिए ये कदम उठायें गए है.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

रेहड़ीवालों ने कहा कि यहाँ ग्राहक नहीं आयेंगे और कुछ लोग मनमानी करेंगे. जिसपर एसडीएम ने कहा कि गली मोहोल्लों में रेहड़ीवाले घूमकर फल सब्जी बेच सकते है. लेकिन बाजार में अतिक्रमण बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा. एसडीएम ने नई जगह पर मार्किट लगाने के बाद खुद फल सब्जी भी खरीदें.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment