अहीरवाल में भूपेन्द्र यादव के दौरे के राजनीतिक मायनें , क्या राव विरोधियों का सपना होगा साकार !

By Sahab Ram
On: August 17, 2021 10:11 AM
Follow Us:

अहीरवाल में भूपेन्द्र यादव के दौरे के राजनीतिक मायनें , क्या राव विरोधियों का सपना होगा साकार !

मोदी सरकार में नए – नए कैबिनेट मंत्री बने भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा आज रेवाड़ी पहुँच. जो रेवाड़ी शहर से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी. कहने को तो बीजेपी ये कह रही है कि लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है. लेकिन राजनतिक मायनों में भूपेन्द्र यादव की ये यात्रा बेहद खास भी है . वो इसलिए कि स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह यहाँ के दिक्कत नेता है . और माना जा रहा है कि बीजेपी दुसरें यादव चेहरे को इस इलाके में खड़ा करना चाहती है . तभी अहिरवाल के इस क्षेत्र में अहीर समाज से बने मंत्री की आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है .

 

दूसरी ख़ास बात ये है कि स्थानीय सांसद होने के नाते राव इन्द्रजीत सिंह भी इस यात्रा में शामिल हो सकते थे. लेकिन ना वो और ना ही उनके समर्थित लोग इस यात्रा में शामिल हुए. हाँ जो बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता राव इन्द्रजीत सिंह विरोधी है. वो सभी आज एकत्रित जरुर हुए है. और रही कसर अखबार में छपे एक विज्ञापन ने निकाल दी . जिसमें पुरे पन्ने पर केवल राव इन्द्रजीत सिंह की फोटो और उपर राव तुलराम और राव बिरेन्द्र सिंह कि फोटो के साथ लिखी लाइनों ने निकाल दी. जिसमें लिखा गया “ ना मैं गिरा ….और ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे ……पर लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे”

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

यानि राव समर्थित लोगों का कहना है कि राव इन्द्रजीत के सामने दक्षिण हरियाणा में कोई दूसरा नेता का कद बड़ा नहीं हो सकता है. वहीँ राव विरोधी बीजेपी कार्यकर्त्ता भूपेन्द्र यादव में अहिरवाल की राजनीति का भविष्य देख रहें है. ऐसे में बीजेपी के यहाँ दो गुट बन गए है. हालाँकि अब ये कहा जा रहा है कि रात को भूपेन्द्र यादव का डिनर का कार्यक्रम राव इन्द्रजीत सिंह के निवास स्थान पर होगा.

 

भूपेन्द्र यादव ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहाँ लेकिन अपने भाषण  में ये जरुर कहा कि अब किसान अहीर का बेटा भी अपने इलाके का नेतृत्व कर सकता है . मोदी सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों को मंत्री बनाकर ये साबित भी कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

 

आपको बता दें भूपेन्द्र यादव की जन्मभूमि गुरुग्राम के जमालपुर गाँव की है . लेकिन उनका निवास स्थान राजस्थान के अजमेर में है. और राजस्थान से ही वें राज्यसभा सदस्य भी है . मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अब  16 अगस्त से गुरुग्राम से उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है . जिस यात्रा ने आज रेवाड़ी जिले के कापड़ीवास से शुरुआत की और जिले के मसानी , रेवाड़ी शहर और खोल सहित दो दर्जन स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम के बाद ये यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी. जिसका 20 अगस्त को अजमेर में समापन होगा.

बहराल देखने को तो यह यात्रा सामान्य है. क्योंकि नए नए बने मंत्री अपने इलाकों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है . लेकिन अहिरवाल में इस यात्रा के मायाने कुछ और ही है. वो इसलिए कि अब बीजेपी राव इन्द्रजीत विरोधी स्थानीय नेताओं को दूसरा यादव चेहरा अहिरवाल को दे दिया है . और उसी के जरिये अब अहिरवाल की राजनतिक यात्रा का सपना वो देख रहे है.

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment