जनसंवाद पोर्टल पर शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि में भिवानी का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन: अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार

By Sahab Ram
On: July 3, 2026 2:20 PM
Follow Us:

भिवानी, 03 जुलाई। प्रदेश में समाधान शिविर एवं जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यालय से वीसी के माध्यम से जुड़े प्रदेश के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार ने जनसंवाद पोर्टल पर शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के मामलों में भिवानी जिले का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में शिकायतों के प्रभावी निस्तारण तथा लंबित मामलों की कम संख्या प्रशासन की बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
वहीं इस अवसर पर डीसी साहिल गुप्ता ने स्थानीय डीआरडीए हॉल में अधिकारियों के साथ समाधान शिविर एवं जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। डीसी ने अच्छा प्रदर्शन उपलब्धि का श्रेय सीटीएम अनिल कुमार के प्रयासों को दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों और जनसंवाद पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। बैठक में वर्ष 2024-25 के लंबित एवं री-ओपन मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित एवं री-ओपन मामलों का अतिशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीएफएससी अपार तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NEET (UG)-2026 All India Rank-2 Panshul Bansal Calls on Chief Minister

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment