बावल HSIIDC से हटाया अतिक्रमण, दो दर्जन दुकानों पर कार्रवाई

By Sahab Ram
On: December 7, 2023 4:30 PM
Follow Us:

Bawal HSIIDC : काफी स्थानों पर सरकारी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। बावल के औद्योगिक क्षेत्र में भी लोगों ने अवैध दुकाने बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। जिस अतिक्रमण के खिलाफ आज बावल HSIIDC ने कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारी पुलिस फोर्स और क्रेन मशीन को साथ लेकर पहुँचे और अवैध रूपय से खोखे बनाकर चलाई जा रही दुकानों को मौके से हटाया।

टीम ने इस कार्रवाई के दौरान करीबन दो दर्जन अवैध खोखे बनाकर चलाई जा रही दुकानों पर कार्रवाई की है। बावल HSIIDC के अधिकारी ने बताया कि काफी समय से उन्हे शिकायत मिल रही थी की यहाँ गलत गतिविधियां हो रही है। जिसके बाद आज ये कार्रवाई की गई है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

यहाँ आपको बता दें कि और भी काफी स्थानों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा लोगों ने किया हुआ है। जानकारी के मुताबिक अगली कार्रवाई बनीपुर चौक के आसपास वाले इलाके में भी हो सकती है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now