बाबा साहेब संविधान निर्माता  ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता

By Sahab Ram
On: May 31, 2026 10:41 AM
Follow Us:

चण्डीगढ, 30 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार धानक समाज के सम्मान की प्रहरी है। समाज के अधिकारों की रक्षा करना, बच्चों को बेहतर भविष्य देना और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री शनिवार को चण्डीगढ में धानक समाज के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 जून को भिवानी में संत कबीरदास जयंती मनाई जाएगी। इसी तरह पंजाब के अबोहर और लुधियाना में भी आयोजित की जाने वाली जयंती समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2029 तक भाजपा सरकार द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएगें। अब तक 63 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं तथा 153 संकल्पों पर गति से कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धानक समाज का इतिहास स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्र निर्माण का रहा है। चाहे देश की आजादी की लड़ाई हो, समाज सुधार का आंदोलन हो या आज के विकसित भारत के निर्माण की यात्रा हो, समाज हर मोर्चे पर अग्रणी रहा है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सामाजिक न्याय, आत्म-सम्मान और अधिकारों की आवाज को और अधिक मजबूत करने का अवसर है। संत कबीर दास की विरासत के ध्वजवाहक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके हाथों की मेहनत, माथे का पसीना और आगे बढ़ने का जज्बा ही समाज की ताकत है और यहीं विरासत है। संत कबीर दास का भी यही संदेश था कि श्रम ही सम्मान का सबसे बड़ा आधार है।

उन्होंने कहा कि दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने समाज को केवल वोट बैंक समझा। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जब अधिकार देने की बात आई, तब केवल  आश्वासन मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार राष्ट्र व समाज हित में ठोस निर्णय लेने वाली है। अनुसूचित जाति समाज के भीतर उन वर्गों की पीड़ा को समझा, इसीलिए विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प-पत्र में अनुसूचित जातियों के आरक्षण को वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति में विभाजित करने का वादा कर उसे धरातल पर लागू करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवाओं में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत हिस्सा विशेष रूप से वंचित अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किया है। यह सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि जब भी हम गरीब, वंचित और शोषित समाज के अधिकारों की बात करते हैं, तब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महान व्यक्तित्व हमारे सामने खड़ा दिखाई देता है। बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता नहीं थे, वे करोड़ों वंचितों के सपनों के निर्माता भी थे। उन्होंने हमें  संविधान में हर व्यक्ति को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। उनका दिया मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी किसी भी समाज के विकास का मार्गदर्शक सिद्धांत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसी मंत्र को आत्मसात करके सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का विजन राष्ट्र को दिया है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। आज गरीब का बेटा भी डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बन रहे है। यह परिवर्तन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि नीयत से आया है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने मजबूत इरादों के साथ कार्य किया है। हरियाणा पुलिस भर्ती में 604 बच्चे डी.एस.सी समाज से भर्ती हुए। कांग्रेस ने केवल 100-100 वर्ग गज के प्लाट देने की घोषणा की थी लेकिन, हमारी सरकार ने कांग्रेस के समय के वंचितों को प्लाटों के कागज व कब्जे दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जरूरतमंद 16 हजार 500 परिवारों को अलग से 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिए और प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर इन प्लाटों पर मकान बनवाकर इनकी चाबियां पात्र परिवारों को सौंपी। पिछले साढे 11 सालों में 1 लाख 60 हजार मकान पात्र परिवारों को दिए हैं। पिछले दिनों सोनीपत व गुरुग्राम में 3250 फ्लैट भी पात्र परिवारों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना में 29 लाख 20 हजार 806 मरीजों का 4 हजार 131 करोड़ रुपये से मुफ्त इलाज किया गया है। डायलिसेस की सुविधा हर जिला स्तर के अस्पताल में देने वाला हरियाणा पहला राज्य है। अब तक दो लाख रोगियों ने इस योजना का लाभ उठाया है। इसके अलावा बुजुर्गों को 3200 रुपए पैंशन तथा लाडो-लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर माह 2100 रुपए दिए जा रहे है। अब तक 1500 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त अमर जीत सिंह, पूर्व मंत्री अनुप धानक, बाबू राम अबोहर ने भी अपने विचार रखे। राजपाल इंदोरा, विजय खटक लुधियाना, धर्मबीर डावला, हीरालाल, रामेश्वर सहित कई डीएससी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment