जिला जेल में 26 जून को लगेगा आयुष चिकित्सा शिविर

By Sahab Ram
On: June 9, 2026 5:04 PM
Follow Us:

झज्जर, 09 जून।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) झज्जर द्वारा जिला कारागार में 26 जून को सुबह 9,30 बजे हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य कैदियों के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कैंप के दौरान जेल में बंद कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और जरूरतमंद कैदियों को दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। सचिव विशाल ने कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और उनकी देखभाल सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह कैंप कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment