विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, तंबाकू छोड़ने का दिया संदेश

By Sahab Ram
On: May 30, 2026 10:08 PM
Follow Us:

सिरसा, 30 मई।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्किट का आयोजन किया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. कुलदीप एवं उनकी टीम ने एक स्किट प्रस्तुत कर तंबाकू सेवन के समाज और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता राखी रानी एवं राजविंदर सिंह ने उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी तथा एक विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया। उन्होंने लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में परिवार मंच वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष बंसी लाल द्वारा अस्पताल परिसर में छबील लगाई गई। साथ ही तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए लोगों को इलायची एवं सौंफ के पैकेट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि इनका नियमित सेवन तंबाकू की लत छोड़ने में सहायक हो सकता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) की नोडल अधिकारी डॉ. डॉली लुथरा ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रिटेनर अधिवक्ताओं ने उपस्थित लोगों को नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन संख्या 15100 के बारे में भी बताया, जिस पर संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सलाह और सहायता प्राप्त की जा सकती है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment