आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा छुरियावास गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Sahab Ram
On: March 13, 2022 12:54 PM
Follow Us:

एसपी रेवाड़ी राजेश कुमार के निर्देशन में जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान रविवार को थाना माडल टाउन रेवाड़ी के अंतर्गत छुरियावास गांव में आमजन को साइबर क्राईम, नशा खोरी, महिला सुरक्षा व साफ सफाई के संबंध में जागरूक किया गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इस अवसर पर माडल टाउन थाना प्रभारी निरीक्षक रतनलाल ने आम लोगों को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि नशाखोरी युवा वर्ग में पनपने वाली एक ऐसी बुराई है, जो गांवों से लेकर शहरों व महानगर तक में फैली हुई है। आज का युवा अपनी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गलत लोगो की बातों में आकर नशे का शिकार हो रहा है। नशाखोरी समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक तौर पर प्रयास किए जाने चाहिए। इसके अलावा पुलिस नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होने लोगो से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आस-पास कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दें।

azadi ka amrit mahotsav

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

एसएचओ ने लोगों को साइबर अपराध का शिकार होने से बचने के लिए सुझाव देते हुए कहा किसी भी माध्यम (इंटरनेट व मोबाइल द्वारा) से दिये हुए लालच में ना आए और कोई भी अनजान वेबसाइट व अन्य लिंक पर क्लिक ना करे तथा अपने अकाउंट, ओ.टी.पी व पासवर्ड की जानकारी किसी को न दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर- डायल 112 चलाया गया है। कोई भी महिला मुसीबत के समय इस नंबर पर संपर्क कर मदद ले सकती है। पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षा व तुरंत मदद के लिए दुर्गा शक्ति एप भी शुरू किया है। इस अवसर पर प्रबंधक थाना निरीक्षक रतन लाल सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मचारी व ग्रामीण पुरुष व महिलाएं उपस्थित थे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment