ऑटो सवार महिला चोरी करते रंगे हाथों काबू

By Sahab Ram
On: February 10, 2022 11:49 AM
Follow Us:

ऑटो सवार महिला चोरी करते रंगे हाथों काबू

रेवाड़ी शहर में चलने वाले ऑटो में आम यात्रियों के आलावा महिला चोर भी अपने शिकार की तलाश में घूमती रही है. अक्सर ये सामने आया है कि ऑटो सवार महिला यात्रियों का सामान या पर्स चोरी कर लिया गया और कई बार चोरी करने के आरोप में महिला चोर को मौके पर काबू भी कर लिया जाता है. गुरूवार दोपहर को भी एक महिला को चोरी के आरोप में काबू किया गया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

जानकारी के के मुताबिक राजकुमारी नाम की एक महिला रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर बस स्टैंड के लिए जा रही थी. जहाँ ऑटो में सवार दूसरी महिला ने उसके बैग से पैसे चोरी करने की कोशिश की. लेकिन रंगे हाथों पकड़ी गई. जिस महिला के बैग से चोरी करने की कोशिस की जा रही थी उस महिला ने महिला चोर को मौके पर ही काबू कर लिया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

सूचना के बाद पुलिस के 112 नम्बर गाड़ी मौके पर पहुंची साथ ही शहर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुँच गए. जिसके बाद महिला से पूछताछ की जा रही है. राजकुमारी नाम की महिला की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. पुलिस का कहना है कि अभी पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम पता नहीं बताया है. आरोपी महिला के साथ और कौन साथ था और कब से वो चोरी की वारदातें कर रही है इस बारे में पूछताछ की जा रही है.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment