Rewari: थाना प्रभारी की हत्या की कोशिश, कैंटर चालक ने टक्कर मारकर हत्या करने का किया प्रयास

By Sahab Ram
On: March 19, 2023 4:08 PM
Follow Us:

Rewari: बता दें कि दिल्ली जयपुर हाइवे स्थित धारूहेड़ा के जोनियावास गाँव के पास जाम लगा हुआ था. सूचना पाकर धारूहेड़ा सेक्टर छह Rewari थाना प्रभारी (SHO) रजनीश कुमार मौके पर पहुँच गए और जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे थे. तभी गुरुग्राम की ओर से रोंग साइड एक कैंटर चालक भी आ गया.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिसे थाना प्रभारी ने रोकने का प्रयास किया. लेकिन नशे में धुत कैंटर चालक ने पुलिस को ही धमकी देते हुए कैंटर को दौड़ा दिया. कैंटर चालक ने एक आर्टिका गाड़ी को भी टक्कर मारी. इस घटना में कैंटर और आर्टिका गाड़ी के बीच फंसने से एसएचओ (SHO) घायल हो गया. जिसके बाद कैंटर चालक फरार हो गया.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

हादसे के तुरंत बाद घायल एसएचओ (SHO) को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में कैंटर चालक शिवराज के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कैंटर चालक ने मानेसर में शराब पी और फिर रेवाड़ी आते वक्त जाम होने के कारण सिधरावली गाँव के पास से कैंटर को रोंग साइड चलाना शुरू कर दिया.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now